फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gurdaspur girl murdered in London

Amritsar News: गुरदासपुर की युवती की लंदन में हत्या

Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur girl murdered in London
मां ने दामाद पर लगाए आरोप, शव को भारत लाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गुरदासपुर की युवती की लंदन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गांव जोगी चीमा की रहने वाली महक शर्मा (19) के रूप में हुई है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या उसके पति ने करवाई है। इस संबंधी महिला ने मांग की कि उसकी बेटी के शव को गुरदासपुर लाया जाए।
महक की मां मधुबाला ने बताया कि वह विधवा है। उनकी बेटी महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को साहिल शर्मा पुत्र ललित कुमार निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर से हुई थी। उनकी बेटी 12वीं तक पढ़ी है। 20 नवंबर 2022 को वह स्टडी वीजा पर लंदन गई थी। कुछ महीने बाद उसका पति साहिल शर्मा स्पाउस वीजा पर उसके पास लंदन चला गाया। महक शर्मा ने अपनी स्टडी को स्किल्ड वर्कर वर्क परमिट में बदल लिया था। इस समय वह फैलस होम केयर लिमिटेड में केयर टेकर की नौकरी कर रही थीं।
विज्ञापन

मधुबाला ने आरोप लगाया कि लंदन जाने के बाद साहिल ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसके बेटी पर शक करता था और उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। वह अपनी बेटी को लगातार कॉल कर रही थी, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसे लंदन से फोन आया कि उनकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले लंदन पुलिस ने एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हत्या उनके दामाद साहिल शर्मा ने की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी के शव को भारत लाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed