{"_id":"6a7ebcd03b7eb88c240eeb28","slug":"gunshot-fired-at-former-jathedar-giani-raghbir-singh-house-in-amritsar-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग: ज्ञानी रघबीर सिंह की कार पर लगी गोली, सुखबीर बादल को सुनाई थी धार्मिक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग: ज्ञानी रघबीर सिंह की कार पर लगी गोली, सुखबीर बादल को सुनाई थी धार्मिक सजा
Fri, 14 Aug 2026 12:50 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
ज्ञानी रघबीर सिंह अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रह चुके हैं। वह सुखबीर सिंह बादल को धार्मिक सजा सुनाए जाने के दौरान भी चर्चा में रहे थे। पुलिस अब फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमले के एक दिन बाद अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी कार पर गोली का निशान मिला है। मौके से एक गोली का खोल भी बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, अभी तक फायरिंग करने वालों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
पुलिस ने मौके से बरामद गोली के खोल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के कैमरों की फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।