{"_id":"6acccfc53aa7715aa80677d9","slug":"gndu-non-teaching-association-elections-on-october-15-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119832-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जीएनडीयू नॉन-टीचिंग एसोसिएशन चुनाव 15 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जीएनडीयू नॉन-टीचिंग एसोसिएशन चुनाव 15 अक्तूबर को
Mon, 12 Oct 2026 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
तीन कर्मचारी फ्रंट मैदान में, 900 कर्मचारी करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) में नॉन-टीचिंग एसोसिएशन के चुनाव 15 अक्तूबर को होंगे। इन चुनावों में करीब नौ सौ कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीन कर्मचारी फ्रंट मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
प्रधान पद के लिए हरदीप सिंह नागरा, रजनीश भारद्वाज और हरदीप सिंह रंधावा प्रमुख उम्मीदवार हैं। हरदीप सिंह नागरा यूनिवर्सिटी डेमोक्रेटिक कर्मचारी फ्रंट (यूडीकेएफ) का नेतृत्व कर रहे हैं। रजनीश भारद्वाज डेमोक्रेटिक इंप्लाइज फ्रंट (डीईएफ) के उम्मीदवार हैं। वहीं, हरदीप सिंह रंधावा राइजिंग यूनिवर्सिटी कर्मचारी डेमोक्रेटिक इंप्लाइज फ्रंट (आरयूकेडीईएफ) से मैदान में हैं। तीनों फ्रंट ने प्रधान से लेकर कोषाध्यक्ष तक सात-सात पदों के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रो. डॉ. तेजवंत सिंह कंग को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। कर्मचारियों की मांगों और उनके समाधान को लेकर उम्मीदवारों का रुख इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है। यूडीकेएफ के उम्मीदवार हरदीप सिंह नागरा का चुनाव चिह्न उड़ता बाज है। डीईएफ के रजनीश भारद्वाज को गुलाब का फूल चुनाव चिह्न मिला है। आरयूकेडीईएफ के हरदीप सिंह रंधावा का चुनाव चिह्न बाज है। तीनों फ्रंट के बीच कर्मचारियों का समर्थन हासिल करने के लिए जोर आजमाइश जारी है।