फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Girls still bereft own happiness Dr. Amandeep

लड़किया आज भी खुद की खुशी से महरूम हैः डॉ. अमनदीप

Wed, 14 Oct 2020 08:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Girls still bereft own happiness Dr. Amandeep
डीएवी कॉलेज के महिला सशक्तिकरण विभाग ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ऑनलाइन लेक्चर का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमनदीप उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने किया। डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि आज भी बेटियां अपने हक के लिए लड़ रही हैं। अपनी खिलखिलाहट से सभी को खुशी देने वाली लड़कियां आज भी खुद अपनी ही खुशी से महरूम हैं। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर उनकी शादी छोटी उम्र में ही कर दी जाती है। डॉ. राजेश ने कहा कि आदिकाल से ही महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं वर्तमान समय में भी महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। इस सब के बावजूद समाज में आज भी बाल विवाह, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं व्याप्त है। सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए %बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ% जैसी योजना शुरू की है। इससे बालिकाओं को काफी लाभ हो रहा है। डॉ. दर्शनदीप ने कहा कि हमें महिलाओं को बराबरी और सम्मान का हक देना चाहिए। इस अवसर कॉलेज स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. बीबी यादव, प्रो. अनीता महाजन, डॉ. परवीन कुमारी बर्सर, प्रो. गुरदास सिंह सेखों, प्रो. लवलीन कौर, प्रो. रेनू शर्मा और डॉ. स्मृति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed