फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Landa accomplices on police remand for seven days

गैंगस्टर लंडा के साथी सात दिन के पुलिस रिमांड पर

Fri, 21 Oct 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gangster Landa accomplices on police remand for seven days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गैंगस्टर लंडा के तीन साथियों को अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में वीरवार देर रात सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के पास स्थित एक होटल के कमरे में दबिश दी थी। इनके कब्जे से तीन पिस्तौल और एक एके 47 राइफल बरामद की थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार की सायं इन्हें अदालत में पेश किया गया था।
डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों की पहचान तरनतारन जिला के भिखीविंड निवासी बलकार सिंह, सरहाली कलां निवासी आतिश कुमार और अविनाश कुमार के रूप में बताई है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह तीनों आरोपी गुजरात की एक टाइल फैक्टरी में बतौर सुरक्षाकर्मी काम कर चुके हैं। आरोपियों ने गुजरात में रहते हुए अपना आतंकी और गैंगस्टर माड्यूल स्थापित किया। सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि उक्त आरोपी गैंगस्टर लंडा के इशारे पर पहले भी हथियारों की खेप ठिकाने लगा चुके हैं।
विज्ञापन

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के अधिकारी गुजरात की टाइल फैक्टरी में जाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रहे हैं। पता लगाया जाएगा कि आरोपी वहां रहते हुए किन-किन लोगों के संपर्क में रहे हैं। गुजरात के जिस इलाके में आरोपी रहते थे, वहां आसपास के लोगों से भी इनके व्यवहार और इनसे मिलने जुलने वाले लोगों बाबत जानकारी ली जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गुजरात का नाम सामने आने पर एजीटीएफ ने तुरंत इसकी जानकारी गुजरात एटीएस को भी भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने मोगा जिला के गांव कोटइसेखां निवासी हरमिंदर सिंह को काबू किया। हरमिंदर ने पूछताछ में बताया कि उसने एके-47 और तीन पिस्तौल तरनतारन निवासी आतिश कुमार, अविनाश कुमार और बलराज को दिए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ ज्वाइंट आपरेशन चलाकर तीनों को काबू कर इनके कब्जे से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। आतिश और बलराज की निशानदेही पर तरनतारन के एक गांव में छिपाकर रखी एक एके-47 राइफल बरामद की।
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed