{"_id":"5f832c0a8ebc3e9b8409ea8c","slug":"friend-fired-at-engagement-ceremony-the-boy-injured-gurdaspur-news-pkl390640938","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई समारोह में दोस्त ने गोली चलाई, लड़के की टांग में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई समारोह में दोस्त ने गोली चलाई, लड़के की टांग में लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला के अमृतसर-जालंधर रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में शनिवार को देर रात सगाई समारोह के दौरान जिस लड़के की सगाई हो रही थी, उसके दोस्त ने हवाई फायर कर दिया। फायर के बाद गोली किसी चीज से टकराकर सीधा लड़के की टांग में आर-पार हो गई। उसे घायल हालत में बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले दोस्त समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को रात करीब दस बजे मैरिज हॉल में अक्षय बांसल निवासी बटाला का सगाई समारोह चल रहा था। इसी दौरान अक्षय के दोस्त हिमांशु निवासी प्रेमनगर दारासलाम बटाला ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। गोली किसी चीज से टकराने के बाद अक्षय की टांग के आर-पार हो गई। घायल हालत में अक्षय को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। वहीं गोली चलाने वाला युवक हिमांशु फरार है। एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में सुरिंदर कुमार बांसल के बयान पर गोली चलाने वाले हिमांशु, हॉल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी नामजद लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।