फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five members of gang going to supply weapons to gangsters at behest of terrorists arrested in Amritsar

Amritsar: आतंकियों के इशारे पर गैंगस्टरों को हथियार देने जा रहे पांच गिरफ्तार, चार अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

Mon, 21 Nov 2022 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 10:55 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि कनाडा के आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और मनीला के आतंकी मनप्रीत सिंह उर्फ मीता के इशारे पर गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई देने जा रहे थे।

विज्ञापन
Five members of gang going to supply weapons to gangsters at behest of terrorists arrested in Amritsar
- फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा और मनीला के आतंकियों के इशारे पर गैंगस्टरों को हथियारों की खेप देने जा रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्थित गांव रसूलपुर की नहर के पास दबिश के दौरान चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

  
सीआई को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ रसूलपुर नगर के पास पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हथियार आगे सप्लाई करने थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को रसूलपुर के पास दबोच लिया। पकड़े गए सदस्यों ने बताया कि कनाडा के आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और मनीला के आतंकी मनप्रीत सिंह उर्फ मीता के इशारे पर गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस ने फिरोजपुर के बहराम गांव निवासी अजय, पिपल उर्फ अर्श, मल्लांवाला गांव के जोड़ा, बसंती चंबेवाली गांव के पतरस, सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखा, रणजोध सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला, मनीला निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मीता समेत अन्य दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed