फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five accused arrested, three kg heroin recovered

Amritsar News: पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन किलो हेरोइन बरामद

Wed, 01 Oct 2025 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 01 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested, three kg heroin recovered
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सीमा पार नशा तस्करी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3.03 किलोग्राम हेरोइन, दो बाइक और नशीली दवाओं की कमाई की रकम बरामद की है। आरोपियाें की पहचान तरनतारन निवासी सचिनप्रीत सिंह, नवप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरलाल सिंह व अमृतसर निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सचिनप्रीत और नवप्रीत सगे भाई है। आरोपी सचिनप्रीत पहले से ही नशे के केस में गोइंदवाल जेल में बंद था। वह वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सचिनप्रीत सिंह जेल से ही अपने भाई नवप्रीत सिंह के माध्यम से पूरा नेटवर्क चला रहा था। 26 सितंबर को अटारी बाईपास के पास गश्त के दौरान पुलिस ने लवप्रीत सिंह उर्फ लव और नवप्रीत सिंह उर्फ नव को 100 ग्राम हेरोइन और 500 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। दोनों से बाइक भी बरामद हुई। उसी दौरान ही इनके दो अन्य साथी गुरलाल सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ करण को भी 120 ग्राम हेरोइन, 500 रुपये ड्रग मनी व बाइक समेत पकड़ा गया। आगे की जांच के दौरान आरोपी नवप्रीत और मनप्रीत की निशानदेही से 2.812 किलोग्राम हेरोइन की खेप और मिली।
विज्ञापन


सचिनप्रीत सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच से पता चला कि मनप्रीत और सचिन पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से खेप मंगवाते ओर आगे सप्लाई कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed