{"_id":"6834c112285df8a8a402d3bf","slug":"first-case-of-corona-in-amritsar-patient-tested-positive-in-medical-college-amritsar-news-c-16-1-pkl1066-721021-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में कोरोना का पहला मामला, मेडिकल काॅलेज में मरीज निकला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर में कोरोना का पहला मामला, मेडिकल काॅलेज में मरीज निकला पॉजिटिव
विज्ञापन
— सरकारी मेडिकल कालेज स्थित लैब में जांच के दौरान हुई पुष्टि
— स्वास्थ्य विभाग ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की दी नसीहत
— कहा, मास्क पहनकर रखें लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कोरोना वायरस ने पंजाब में भी दस्तक दे दी है। मोहाली के बाद अमृतसर में भी कोरोना संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुआ है। मरीज की पहचान को सीक्रेट रखा गया है। सरकारी मेडिकल काॅलेज के छात्र ने एक प्रेक्टिकल के लिए एक मरीज का सैंपल जांच के लिए लिया। इस सैंपल की जांच की तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को आइसोलेट किया गया है। वायरल डिजीज रिसर्च लैब के प्रभारी डा. केडी सिंह ने कहा कि सीजनल फ्लू से संबंधित मरीज तो पिछले छह महीनों से रिपोर्ट हो रहे हैं, लेकिन अभी ये सभी मरीज पुराने कोरोना वैरिएंट से संबंधित हैं। रविवार को एक मरीज कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ था। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को सीजलन फ्लू घोषित किया है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। सेहत विभाग ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार आदि हो तो वह स्वयं को आइसोलेट कर ले। लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें और मुंह पर मास्क पहनकर रखें।