फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing in wall dispute, four injured

दीवार के विवाद में गोलियां चलीं, चार घायल

Mon, 12 Oct 2020 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
firing in wall dispute, four injured
दो किसान परिवारों के बीच दीवार के विवाद में रविवार को गोलियां चल गई। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। थाना सरहाली पुलिस को दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव ढोटियां के पूर्व सरपंच रंजीत सिंह राणा ने बताया उनकी दीवार पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस बाबत उन्होंने थाना सरहाली में मामला दर्ज कराया था। रविवार को मामला दोबारा गरमा गया। इस पर विरोधी सुखविंदर सिंह के गुट ने गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से उसके पक्ष से हरबंस कौर, एकमजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, लखबीर सिंह घायल हो गए। चौकी नौशहरा पन्नुआं के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी कैरों में दाखिल कराया गया है। सुखविंदर सिंह ने भी पूर्व सरपंच गुट के खिलाफ गोलियां चलाने की शिकायत दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed