फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire Broke out in Factory at Amritsar 

Amritsar: अमृतसर में पेंट बनाने वाली फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Thu, 30 Jun 2022 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 10:43 AM IST
सार

अमृतसर के फोकल प्वाइंट स्थित प्लाट नंबर 43 में पिछले तीस साल से ज्यादा समय से पेंट बनाने की फैक्टरी थी। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अचानक फैक्टरी में एक तेज धमाके के बाद आग लग गई।

विज्ञापन
Fire Broke out in Factory at Amritsar 
अमृतसर फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के मेहता रोड स्थित फोकल प्वाइंट में गुरुवार तड़के पेंट की एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी के अंदर पड़ा लाखों रुपये का रंग बनाने के केमिकल में धमाके हुए और सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फोकल प्वाइंट स्थित प्लाट नंबर 43 में पिछले तीस साल से ज्यादा समय से पेंट बनाने की फैक्टरी थी। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अचानक फैक्टरी में एक तेज धमाके के बाद आग लग गई। इस दौरान इमारत के अंदर तीन से चार जबरदस्त धमाके हुए और आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। धमाकों की कंपन दूर तक महसूस की गई। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद फैक्टरी के मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फोकल प्वाइंट में आग लगने की सूचना के बाद नगर निगम फायर ब्रिगेड, सेवा सोसायटी, ढाब बस्ती राम, एयरफोर्स, खन्ना पेपर मिल, एयरपोर्ट दमकल विभाग और नगर काउंसिल तरनतारन से पानी की करीब 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला ने कहा कि फोकल प्वाइंट में फायर ब्रिगेड सर्विस सेंटर नहीं होने के चलते पेंट की फैक्टरी में ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बाबत उन्होंने कई बार राज्य सरकार को लिख कर दिया है कि फोकल प्वाइंट में फायर स्टेशन शुरु किया  जाए, ताकि आगजनी की घटना होने पर तुरंत बचाव कार्य शुरु किया जा सके। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने इसके लिए फोकल प्वाइंट में जगह भी रखी है, लेकिन आज तीस साल बीत जाने के बाद भी फोकल प्वाइंट में फायर सेंटर शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed