Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   FICCI FLO organization came forward to help the flood victims in Amritsar

Amritsar: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई फिक्की फ्लो संस्था, टूटे घरों की मरम्मत और सामान भी बांटेगी

Sat, 04 Oct 2025 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 03:51 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फिक्की फ्लो संस्था ने पहल की है। संस्था की तरफ से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में टूटे घरों की मरम्मत और बाढ़ पीड़ितों को जरूरत का सामान भी बांटेगी। 

विज्ञापन
FICCI FLO organization came forward to help the flood victims in Amritsar
कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिक्की फ्लो संस्था की ओर से अमृतसर में फ्लो बाजार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम शर्मा विशेष तौर पर पहुंची। आयोजन की शुरुआत नेशनल प्रेसिडेंट पूनम शर्मा, फ्लो अमृतसर की चेयरपर्सन मोना सिंह, डॉ. सरिता नगर और अन्य सदस्याओं ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें पंजाबी गिद्दा और गतका प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं।

विज्ञापन


इस अवसर पर नेशनल प्रेसिडेंट पूनम शर्मा ने कहा कि फ्लो बाजार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ित परिवारों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार समाजसेवी कार्यों में सक्रिय रहती है और यह आयोजन भी उसी कड़ी का हिस्सा है। पूनम शर्मा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना संस्था का संकल्प है।
विज्ञापन


वहीं, फ्लो अमृतसर की चेयरपर्सन मोना सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन परिवारों के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी मरम्मत का काम शुरू किया गया है। अब तक दो मकानों की रिपेयर का काम करवाया जा चुका है और धीरे-धीरे और भी घरों को चिह्नित कर उनकी मरम्मत की जाएगी। जिन परिवारों को घरेलू सामान और खाद्य सामग्री की जरूरत है, उन्हें भी आने वाले दिनों में संस्था की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि फ्लो बाजार से जो भी राशि एकत्रित होगी, वह पूरी तरह बाढ़ पीड़ितों के सहयोग में खर्च की जाएगी। संस्था का मकसद केवल आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग करना है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं और मेहमानों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed