फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   festival in batala, guru nanak dev marriage celebration, celebration in batala, amritsar

बाबे के विवाह पर्व के रंग में रंगा बटाला

Tue, 06 Sep 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 06 Sep 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
festival in batala, guru nanak dev marriage celebration, celebration in batala, amritsar
बटाला के गुरूद्वारा कंध साहिब में मुख्य प्रबंधक संगत के लिए तैयार की गई जलेबी। - फोटो : amarujala
पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव के आठ सितंबर को मनाने जाने वाले विवाह पर्व के रंग में बटाला रंग गया है। विवाह पर्व को लेकर विवाह प्रबंधक कमेटी और समूह संगत में भारी जोश है। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बाबे के विवाह समारोह यहां करीब 10 लाख श्रद्धालु इकट्ठे होते हैं। 
विज्ञापन


इस समारोह से संबंधित सामाजिक रस्मों रिवाज मुख्य तौर पर बटाला के  विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा कंध साहिब और गुरुद्वारा डेहरा साहिब में होते हैं। बाबे के ब्याह को लेकर गुरुद्वारा कंध साहिब और गुरुद्वारा डेहरा साहिब में रंग रोगन हो चुका है ।
विज्ञापन


दोनों ही गुरुद्वारों में सजावट के लिए लाइटें और गुब्बारे लगाए जा रहें हैं। महिलाएं गुरुद्वारा कंध साहिब में श्रद्धालुओं के लिए लंगर बनाने में व्यस्त है। दिन रात श्रद्धालुओं के लिए लंगर बन रहा है। गुरुद्वारा कंध साहिब में हलवाई लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबे के ब्याह प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक और एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा, गुरुद्वारा कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया, मास्टर जोगिंदर सिंह अचलीगेट ने बताया कि विवाह पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं।

श्रद्धालुओं के लिए मिठाइयों में बूंदी, शक्करपारे और जलेबी करीब 100 क्विंटल से अधिक बनवाई गई है। बाबे के ब्याह को लेकर मंगलवार को बटाला के सभी गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हो गए हैं, जिनका भोग 8 सितंबर को सुबह पड़ेगा और 8 सितंबर को सुबह साढ़े सात बजे बाबे की बारात के रूप में पूरे शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा।  

प्रशासन भी तैयारियों में जुटा
पुलिस और सिविल प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने नगर काउंसिल बटाला को निर्देश दिए हैं कि विवाह पर्व को लेकर शहर में साफ सफाई रखी जाए। टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है।


डीसी प्रदीप सभरवाल  का कहना है कि विवाह पर्व वाले दिन संगत का स्वागत करने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर 6 स्वागती गेट और 500 झंडे लगाए जाएंगे। संगत की सहूलियत के लिए शहर में 9 सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों में मेेडिकल टीमों और पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed