फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fear of corona virus in amritsar

सेहत विभाग ने मंगवाए गद्दे-चादर, डर के मारे टेंट हाउस मालिक उठा ले गया

Fri, 13 Mar 2020 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
fear of corona virus in amritsar
कोरोना वायरस से डरा हुआ एक टेंट हाउस मालिक सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में बिछाई चादरों, गद्दों और तकियों को उठाकर ले गया। टेंट हाउस मालिक के अनुसार सेहत विभाग ने उससे यह सामान इसलिए किराये पर लिया था कि डॉक्टरों की एक टीम इस केंद्र में पहुंच रही है। जबकि सच्चाई यह है कि इस केंद्र में चीन सहित सात देशों में आने वाले यात्रियों और कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखा जाना है। टेंट हाउस के मालिक राजेश गुप्ता के अनुसार, इससे उसके गद्दे और बेड संक्रमित हो जाएंगे और कोई भी उसकी दुकान से सामान किराए पर नहीं लेगा। उसका धंधा चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

टेंट मालिक की इस कार्रवाई से सेहत और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों को जोरदार झटका लगा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन ने चीन सहित सात देशों से भारत आने वाले लोगों को एयरपोर्ट से ही अपनी कस्टडी में रखने की योजना तैयार की है। शुक्रवार को सेहत विभाग के अमले ने सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में चादरें और गद्दे बिछवा दिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल सहित प्रशासनिक अधिकारी इस केंद्र में व्यवस्था का जायजा ले रहे थे कि अचानक टेंट हाउस का मालिक राजेश गुप्ता वहां आ पहुंचा। उसने 100 गद्दे, चादरें और तकिये वहां से उठवाकर वाहन में रखवाए और चलता बना। इस पर सात देशों से आने वाले लोगों के लिए तैयारी कर रहे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने कहा कि टेंट हाउस मालिक अज्ञानता और अशिक्षा का शिकार है। उसे किसी ने डरा दिया था। फिलहाल हमने डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों को कह दिया है कि वे हमें सामान उपलब्ध करवाएं। शनिवार देर रात तकरीबन दो बजे दोहा से आने वाले यात्रियों को पुनर्वास केंद्र में लाए जाने की योजना है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इन लोगों के लिए पूरी व्यवस्था नहीं की है।

प्रशासन नहीं लागू कर सका व्यवस्था
पहले केवल उस शख्स को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा जाता था जिसे खांसी जुकाम की शिकायत था। अब कोरोना संक्रमण प्रभावित चीन, ईरान, इटली, कोरिया, फ्रांस, स्पेन व जर्मनी से आने वाले हर यात्री को पुनर्वास केंद्र में शिफ्ट करने की योजना है। प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता, लेकिन व्यवस्था भी पूरी नहीं कर पा रहा। किराए के सामान पर विदेश से आने वाले लोगों को रखने की योजना आज धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed