पिता ने दो बेटियों के साथ दी जान: घर के बाहर खेल रही थीं बच्चियां... दोनों को बुलाकर पिलाया जहर, फिर खुद निगला
लवप्रीत ने अपनी बेटियों को अंदर बुलाया और उन्हें अपने पास बिठाया। इसके बाद, उसने उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाया और स्वयं भी उसका सेवन कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिले के शुहूरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक पारिवारिक त्रासदी सामने आई। आर्थिक तंगी और लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव के बीच एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान गांव निवासी लवप्रीत सिंह और उसकी दो बेटियों आठ वर्षीय जसप्रीत कौर तथा छह वर्षीय वीरपाल कौर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लवप्रीत सिंह काफी समय से बेरोजगार था और घर की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर गहरे तनाव में रहता था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लवप्रीत सिंह काम से घर लौटा। कुछ समय बाद उसने घर के बाहर खेल रही बेटियों को अंदर बुलाया और उन्हें अपने पास बैठाया। इसके बाद उसने बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और स्वयं भी उसको निगल गया। थोड़ी देर बाद हालत बिगड़ने पर उसने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को आवाज लगाई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई।
तीनों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।