फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   farmer commit suicide, bajwa says farmer commit suicide, wrong rules force to suicide, amritsar

गलत नीतियों से किसान दे रहे जान : बाजवा

Sat, 27 Aug 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 27 Aug 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide, bajwa says farmer commit suicide, wrong rules force to suicide, amritsar
पठानकोट में आयोजित किसान चेतना रैली में संबोधित करते प्रताप सिंह बाजवा व अन्य कांग्रेसी नेता। - फोटो : amarujala
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का पेट भरने वाले किसान अपनी जान दे रहे हैं। पंजाब का किसान आज खुद भूखा है और उसके सिर पर 57 हजार करोड़ का कर्ज है। बाजवा पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से किसान चेतना लहर कार्यक्रम के तहत मनवाल स्थित जीके गार्डन में आयोजित रैली में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


किसान चेतना लहर कार्यक्रम के सरपरस्त राज्यसभा सदस्य बाजवा ने कहा कि अकाली-भाजपा की कारगुजारी से किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। वर्ष 2008 में 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माफ किया था।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की बजाय औद्योगिक घरानों का टैक्स माफ करने में लगी हुई है। इस समय किसानों पर 57 हजार करोड़ रुपये कर्ज चहै और इसे माफ करवाने के लिए ही यह लहर कांग्रेस ने शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं का भविष्य बिगाड़ने की जिम्मेदार अकाली-भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का टिकट 2 करोड़ में बिक रहा है। इससे स्पष्ट है कि यह पार्टी किस प्रकार की है। केजरीवाल ने जो हाल दिल्ली का बना दिया है, वहीं माहौल वह पंजाब में बनाना चाहते हैं। रैली आयोजक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व किसान खेत व मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू अकाली-भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो गई है। 

झूठे पर्चे दर्ज करना, नशा फैलाना, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी गठबंधन सरकार ने ही दी हैं। उन्होंने कहा मौजूद सरकार से प्रदेश की जनता परेशान है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।


मौके पर किसान खेत व मजदूर सैल के प्रदेश चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा, जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज विनय महाजन, चौधरी राजवीर, साहिब सिंह साबा मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रताप सिंह बाजवा को जिला चेयरमैन अमित मंटू व अन्य ने दोशाला व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed