फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   family of darshan khalsa is isolated in amritsar hospital

भाई दर्शन सिंह खालसा के सात परिजन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sat, 04 Apr 2020 09:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
family of darshan khalsa is isolated in amritsar hospital
अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ व रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बैठक करते कैबिने? - फोटो : AMRITSAR
भाई निर्मल सिंह खालसा के सहायक भाई दर्शन सिंह खालसा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेहत विभाग के अधिकारियों ने उनके परिवार के सात सदस्यों को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है। इनमें दर्शन सिंह खालसा के बेटे जगप्रीत सिंह, उनकी बहू नवप्रीत कौर, पत्नी, दो बेटे, पोता तालबीर सिंह और पोती गुरईश कौर शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं दर्शन सिंह खालसा के समधी और एसजीपीसी कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य जत्थेदार सुखविंदर सिंह झबाल ने आरोप लगाया कि आइसोलेशन वार्ड में दाखिल उनके दामाद जगप्रीत सिंह ने बताया कि वहां पर इलाज की कोई सुविधा नहीं है। जब उन्होंने वहां तैनात स्टाफ से तालबीर और गुरईश कौर की जांच के लिए कहा तो उन्हें बताया गया कि उनके पास बुखार की जांच के लिए थर्मामीटर तक नहीं है। वार्ड में गंदगी फैली हुई है। झबाल ने आरोप लगाया कि उनके समधी दर्शन सिंह खालसा की रिपोर्ट के बारे में परिवार को कोई भी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध : सोनी
मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अस्पताल में 400 से अधिक पीपीई किटें, 9000 से अधिक एन-95 मास्क, सवा लाख से अधिक तिहरी परत वाले मास्क व 30 वेंटिलेटर मौजूद हैं। नए सामान की सप्लाई निरंतर जारी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को सामान खरीदने के अधिकार दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार सेहत विभाग के उन कर्मचारियों को ही पीपीई किटें दी जा रही है जो कोरोना के इलाज में योगदान डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed