{"_id":"16252e97d7d4963426d95ae90a57a9f5","slug":"fagwada-lpu-student-hang-death-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू के छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू के छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान अंजन श्रीवास्तव पुत्र संजय कुमार वासी जमशेदपुर झारखंड के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस के मुताबिकअंजन श्रीवास्तव गोल्डन पीजी में रहता था। रविवार देर रात को उसके साथ रहने वाले उसके साथी बाहर गए हुए थे।
पीछे से अंजन ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने माता-पिता को आई लव यू लिखते हुए माफी मांगी है।
बताया जाता है कि वह पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है।