{"_id":"67226a12777339ca93015f1d","slug":"faces-of-robbers-who-robbed-bank-identified-police-claims-they-will-catch-them-soon-amritsar-news-c-59-1-asr1003-108794-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बैंक लूटने वाले लुटेरों के चेहरे आए पहचान में, पुलिस का दावा जल्द पकड़ लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बैंक लूटने वाले लुटेरों के चेहरे आए पहचान में, पुलिस का दावा जल्द पकड़ लेंगे
Wed, 30 Oct 2024 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एक दिन पहले मजीठा के नाग कलां में पंजाब नेशनल बैंक से हुई छह लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर ली है। हालांकि लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, लेकिन आसपास और रास्तों में लगे सीसीटीवी में लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। उस तस्वीर के आधार पर अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह किस गांव के रहने वाले थे और वारदात के बाद कहां जाकर छिपे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लुटेरों के बारे में काफी सुराग हाथ लगे हैं, इसलिए जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि लुटेरे बाइक पर आए थे और उनके चेहरे पहचान में आ गए हैं। उनकी टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश कर रही है। जल्द ही लूट की इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
मंगलवार की दोपहर को पीएनबी की महिला ब्रांच में दो लुटेरे पिस्तौल लेकर घुस गए थे। दोनों ने चेहरे ढके हुए थे। लुटेरों ने बैंक में जाते ही महिला कर्मियों के माथे पर पिस्तौल तान दिए थे और इसके बाद छह लाख रुपये की नकदी लेकर मौके से भाग निकले थे।