फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   explosion in Amritsar Police investigation update news

Blast in Amritsar: बंद हो चुकी गुरबख्श नगर चाैकी के बाहर देर रात धमाका, आवाज से इलाके में फैली दहशत

Fri, 29 Nov 2024 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

अमृतसर में रविवार को थाना अजनाला से कुछ ही दूरी पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद की गई थी। इस आइईडी में विस्फोटक मात्रा काफी ज्यादा थी। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया था। अब गुरुवार रात अमृतसर की गुरबख्श नगर चौकी के बाहर धमाका हुआ है। 

विज्ञापन
explosion in Amritsar Police investigation update news
माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब तीन बजे एक बंद हो चुकी पुलिस चौकी के बाहर धमाका हुआ है। पिछले सप्ताह ही अजनाला पुलिस थाने के बाहर से आईईडी बरामद किया गया था। वहां पर भी धमाके की योजना थी।
विज्ञापन


अमृतसर की गुरबख्श नगर चौकी को पिछले साल बंद कर दिया गया था। इस चौकी में संबंधित थाने का सामान रखा जाता है। धमाके से कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब तीन बजे बम धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और चारों तरफ अफरातफरी फैल गई।
विज्ञापन




घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। एडीसीपी शहरी विशालजीत सिंह के अनुसार धमाके से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। धमाका किस कारण से हुआ, इसके लिए फोरेंसिक व अन्य टीमों को बुलाया गया है। अभी पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि धमाका किन कारणों से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed