{"_id":"6a79cb91f09335349703b246","slug":"encroachments-removed-from-hathi-gate-and-lahori-gate-goods-confiscated-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119156-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: हाथी गेट और लाहौरी गेट से अतिक्रमण हटाए, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: हाथी गेट और लाहौरी गेट से अतिक्रमण हटाए, सामान जब्त
Mon, 10 Aug 2026 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नगर निगम के एस्टेट विभाग ने सोमवार को हाथी गेट और लाहौरी गेट क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए गए और सामान जब्त किया गया। यह अभियान शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है।
इंस्पेक्टर प्रीति चौहान ने बताया कि निगम को इन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमणों की कई शिकायतें मिल रही थीं। इन अतिक्रमणों के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी और वाहनों की आवाजाही में भी बाधा आ रही थी। निगम ने सभी दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है। उन्हें सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से अनधिकृत विस्तार तुरंत हटाने को कहा गया है।