फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Encounter between counter intelligence and smugglers, five kg heroin recovered

Amritsar: काउंटर इंटेलिजेंस और तस्करों के बीच मुठभेड़, कार के टायर में लगी गोली, पांच किलो हेरोइन बरामद

Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
सार

तस्करों ने रास्ते में हेरोइन को अपने एक रिश्तेदार के घर में छुपा दिया। सीआई की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए हेरोइन बरामद कर तस्कर के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Encounter between counter intelligence and smugglers, five kg heroin recovered
drugs, heroin, हेरोइन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमृतसर के कोटसा डूम गांव के पास मंगलवार देर रात काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ उस समय हुई जब तस्कर हेरोइन की खेप लेकर निकले थे। तस्करों की कार के टायर में गोली लगी तो वे हेरोइन की खेप लेकर कार छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


तस्करों ने रास्ते में हेरोइन को अपने एक रिश्तेदार के घर में छुपा दिया। सीआई की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए हेरोइन बरामद कर तस्कर के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। सीआई को सूचना थी कि रामतीर्थ रोड स्थित मदन लाल ढींगरा कॉलोनी निवासी गुरविंदर सिंह और उसका भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी हेरोइन तस्करी का धंधा करते हैं।
विज्ञापन


यह भी सूचना थी कि दोनों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और मंगलवार रात वे अपनी आई-20 कार में होकर भारत-पाक सीमांत लोपोके थाने के किसी गांव के तस्कर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। इसके आधार पर सीआई की टीम ने कोटला डूम पुल पर नाकाबंदी कर दी। एक कार आते देख उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। तभी एसआई जगदीप सिंह ने कार के टायर पर गोली चलाई। इसके बाद धुंध का फायदा हुए तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बीच सीआई के अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह कुछ ही दूरी पर थे। आरोपियों को आई-20 कार में आते देख इंस्पेक्टर ने पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने इंस्पेक्टर की कार को टक्कर मारकर खेतों में गिरा दिया और फटे टायर के साथ ही कार दौड़ाते रहे। टायर फटने के चलते कुछ ही दूरी के बाद कार रुक गई और दोनों भाई कार को छोड़ हेरोइन वाला थैला लेकर भाग गए।


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजासांसी थाना के गांव कोटला डूम निवासी अपने रिश्तेदार सुरजीत सिंह के घर छिपे हैं। सीआई अधिकारियों ने सुरजीत सिंह का घर चारों तरफ से घेर लिया और दबिश दी। सुरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने तस्कर भाइयों की ओर से छुपाई हेरोइन की खेप उनके हवाले कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed