फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ED's questioning to CPS Avinash Chander, CPS Avinash Chander Jalndhar, Jalndhar

जालंध्ार में सीपीएस अविनाश चंद्र से ईडी की लंबी पूछताछ

Tue, 08 Mar 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर Updated Tue, 08 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
ED's questioning to CPS Avinash Chander, CPS Avinash Chander Jalndhar, Jalndhar
जालंध्‍ार ‌स्थित ईडी के आफिस मे पेश होने के लिए जाते सीपीएस अविनाश चंद्र। - फोटो : अमर उजाला
छह हजार करोड़ के सिंथेटिक ड्रग तस्करी के कारोबार में घिरे पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के ड्रग्स रैकेट में पूछताछ के लिए सीपीएस अविनाश चंद्र को मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने तलब किया। इस दौरान उनसे कई घंटे तक लंबी पूछताछ की।  अविनाश को चौथी बार ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को फिल्लौर से शिअद विधायक सीपीएस अविनाश चंद्र सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद ईडी कार्यालय में किसी के भी आने जाने पर मनाही कर दी गई। जांच अधिकारी निरंजन सिंह ने अविनाश से कई सवालों के जवाब मांगे। ईडी की ओर से पहले ही सारा ब्योरा तैयार किया गया था, जिसके आधार पर प्रश्नावली तैयार की गई थी। सीपीएस अविनाश का नाम उस समय आया था जब सिंथेटिक ड्रग कारोबार में घिरे गोराया से शिअद नेता गाबा परिवार के यहां पर इन्कम टैक्स विभाग की छापामारी हुई थी।
विज्ञापन


वहां से आयकर विभाग को डायरी मिली थी, जिसमें करोड़ों रुपये का लेनदेन का जिक्र था। इस डायरी में कुछ नामों को पैन से काटा गया था, ताकि नाम पढ़ा न जा सके। ईडी ने डायरी को कब्जे में लेने के बाद इसकी जांच फोरेंसिक विभाग से करवाई तो पाया कि सीपीएस अविनाश चंद्र का नाम काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ड्रग कारोबारी गाबा परिवार के साथ अविनाश की काफी नजदीकियां पाई गई थी। यही वजह थी कि अविनाश चंद्र को ईडी ने पहले तीन बार बुलाया था, अब चौथी बार फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तलब किया गया है। जानकारी के मुताबिक ईडी के जांच अधिकारी निरंजन सिंह ने अपना फोकस इस बात पर ही रखा कि अविनाश चंद्र को गाबा परिवार की ओर से कितना पैसा मिला था। आखिरकार उसका नाम कई स्थानों पर काटने की वजह क्या थी। समाचार लिखे जाने तक ईडी के अधिकारी अविनाश से पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed