{"_id":"5f2d3bf28ebc3e3ccc5f65b8","slug":"drone-will-now-be-monitored-on-illegal-liquor-business-amritsar-news-pkl383890378","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का नया अभियान, तस्करों और भट्टियों पर ड्रोन से रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का नया अभियान, तस्करों और भट्टियों पर ड्रोन से रखेगी नजर
Fri, 07 Aug 2020 05:03 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब पीने से 120 से अधिक लोगों की मौत हो जाने के बाद अब पुलिस अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों पर ड्रोन से नजर रखेगी। सीमावर्ती गांवों में अवैध शराब के धंधे में शामिल नशा तस्करों पर नकेल कसने और घरों की छतों पर चलने वाली शराब की अवैध भट्टियों पर नजर रखने को अमृतसर (देहात) पुलिस ड्रोन की मदद लेगी।
विज्ञापन
देहात पुलिस ने थाना कंबो के अंतर्गत गांव पंडोरी से ड्रोन सेवा अभियान शुरू किया। एक ड्रोन ने पूरे गांव के ऊपर से लगभग एक घंटे तक उड़ान भरी लेकिन इसकी जद में अवैध शराब की कोई भी भट्ठी नहीं आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
एसपी शेलिन्द्रजीत शैली ने बताया कि देहात पुलिस के अंतर्गत जितने भी थाना है, उनके इलाकों में ड्रोन की मदद से नशा तस्करों और अवैध ढंग से चलने वाली शराब भट्ठियों की जानकारी हासिल करने में यह सेवा मददगार साबित होगी। जब उनसे पूछा गया कि घरों की छतों पर तो शराब की भट्ठियां नहीं होती, ऐसे में ड्रोन को घरों के ऊपर से उड़ाने का क्या लाभ होगा।
इस पर एसपी ने कहा कि इससे पुलिस को उन जगहों की निगरानी का अवसर मिलेगा, जहां वह पहुंच नहीं पाती है। नशा तस्करों में दहशत पैदा होगी। 120 मौतों के बाद ही इस सेवा को शुरू करने का ख्याल क्यों आया, इस पर एसपी ने कहा कि नदी किनारे गांवों में ड्रोन सेवा शराब की भट्ठियों को पकड़वाने में बहुत मददगार होगी। देहात पुलिस के हर सब डिवीजन में इस सेवा की निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे ताकि शराब तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके।
ड्रोन सेवा शुरू करने के साथ ही पुलिस फोर्स के दर्जनों जवानों ने गांव को खंगाला। पुलिसवाले कई घरों की छतों पर भी चढ़े। कई घरों के कमरों को भी खंगाला। घरों के दरवाजे खटखटाकर शराब के तस्करों की जानकारी देने को कहा। आबादी के साथ सटे खेतों के ऊपर से बहुत कम ऊंचाई से ड्रोन उड़ाया गया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।