फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone came over Indo-Pak border BP queens, returned after firing

भारत-पाक सीमा बीपी रानियां पर आया ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटा

Thu, 12 May 2022 05:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Drone came over Indo-Pak border BP queens, returned after firing
अमृतसर। भारत-पाक सीमा अमृतसर सेक्टर में बुधवार को रात बार्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) रानियां पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन आया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने इसकी आवाज सुनने पर इसकी दिशा में फायर किए तो यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर बीओपी रानियां में सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को रात बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी रानियां इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के प्रवेश करने जैसी आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत आवाज की दिशा में पांच राउंड फायर किए तो ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। इस संबंध में जब बीएसएफ खासा सेक्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि बल के जवान पूरी तरह से चौकस हैं और बुधवार को रात ड्रोन की मूवमेंट करीब 2 मिनट की रही। जवानों ने पाकिस्तान के नापाक प्रयास को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन

संभावना व्यक्त की जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ यह ड्रोन हथियार या हेरोइन की खेप गिराने आया था। लेकिन बीएसएफ की ओर से फायर किए जाने के बाद ड्रोन को इसका मौका नहीं मिला और वह लौट गया। इसके बाद जवानों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर वीरवार को बाद दोपहर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान उन्हें कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने 7 मई को इसी तरह की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और सर्च के दौरान 10 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed