फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Diwali was not Celebrated in house of Punjab Congress president Navjot Singh Sidhu

विरोध: पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के घर नहीं मनाई गई दिवाली, बेटी राबिया ने बताई वजह

Fri, 05 Nov 2021 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Nov 2021 01:26 PM IST
सार

दिवाली पर नवजोत सिद्धू अपने पटियाला निवास पर थे लेकिन उन्होंने दिवाली नहीं मनाई। न ही घर को सजाया गया और न ही किसी को शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन
Diwali was not Celebrated in house of Punjab Congress president Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर में इस बार दिवाली नहीं मनाई गई। इस दौरान न तो सिद्धू के घर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया और न ही किसी को यहां से दिवाली की बधाई दी गई। हालांकि सिद्धू दिवाली वाली रात अमृतसर में अपने घर में नहीं थे, लेकिन घर में मौजूद सिद्धू की बेटी राबिया भी पार्टी समर्थकों से दूर ही रही।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: बेअदबी मामलों की जांच कर रही एसआईटी पुनर्गठित, बटाला के एसएसपी भी टीम में शामिल, दो सदस्य हटाए 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिद्धू ने इस बार दिवाली नहीं मनाने का फैसला किसान आंदोलन को दिए अपने समर्थन को लेकर किया। नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को अपने पटियाला वाले घर में थे। अमृतसर में मौजूद उनकी बेटी राबिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर यह जानकारी दी कि इस साल उनके यहां कोई दिवाली नहीं। इंस्टाग्राम पर डाले पोस्ट पर राबिया ने कहा, कि हमारे घर में इस साल किसी ने भी दिवाली नहीं मनाई। यह दीवाली हमारे लिए नहीं है। क्योंकि हमारे किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की अनुपस्थिति में उनका विधानसभा क्षेत्र संभाल रही हैं राबिया

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की अनुपस्थिति में उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है। राबिया सिद्धू विधानसभा क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) में सक्रिय हैं। वे कई निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर चुकी हैं हालांकि राबिया का कहना है कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं। उनका कहना है कि वह अपने पिता के काम में हाथ बटाएंगी और उनके विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगी।

इससे पहले पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए किसान संगठनों को समर्थन देते हुए अमृतसर में सिद्धू के घर पर उनकी बेटी राबिया सिद्धू की ओर से काला झंडा फहराया गया था। तब राबिया सिद्धू ने बोले सो निहाल के जयकारे लगाए थे और किसानों के हक में कृषि कानून रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करते हुए जय किसान जय जवान के नारे भी लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed