फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Demand establish memorial Prakash Parv Guru Tegh Bahadur Ji Amritsar

अमृतसर में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर स्मारक स्थापित करने की मांग

Mon, 02 Nov 2020 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Demand establish memorial Prakash Parv Guru Tegh Bahadur Ji Amritsar
अमृतसर। दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व व जागो पार्टी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पर जीके ने शाह से आग्रह किया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर इंडिया गेट परिसर या लाल किला मैदान में उनकी याद में एक स्मारक स्थापित किया जाए। जीके ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री से करतारपुर कॉरिडोर को भी तुरंत खोलने की मांग की है ताकि श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर संगत गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके। इस बैठक में जीके ने हरिद्वार स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब और सिक्किम स्थित गुरुद्वारा डांगमार साहिब सिख संगत के हवाले करने की मांग की।
विज्ञापन

कमलनाथ और टाइटलर के विरुद्ध जांच तेज करने की मांग
जीके ने 1984 के दिल्ली दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता कमलनाथ और जगदीश टाइटलर के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी के ढुलमुल रवैये पर भी शाह से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एसआईटी को कमलनाथ के खिलाफ पत्रकार संजय सूरी और दिल्ली कमेटी के पूर्व मैनेजर मुख्तियार सिंह की गवाही तुरंत दर्ज करनी चाहिए। कोर्ट में टाइटलर के खिलाफ सारे सबूत रखने चाहिए। इसके साथ ही जीके ने जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को दूसरी राजभाषा के तौर पर मान्यता देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से 1947 में उजड़ कर आए सिखों को कश्मीरी पंडितों के बराबर सुविधाएं देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed