फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   dehradun defeat bilaspur, dehradun win football match, kapurthala, amritsar,

ऑल इंडिया रेलवे फुटबाल में देहरादून ने बिलासपुर को हराया

Thu, 28 Jul 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 28 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
dehradun defeat  bilaspur, dehradun win football match, kapurthala, amritsar,
रेल कोच फैक्टरी में फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दयाल डोगरा। - फोटो : amarujala
रेल कोच फैक्टरी के महाराजा रंजीत सिंह स्टेडियम में दूसरी ऑल इंडिया रेलवे स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का शुभारंभ वीरवार शाम चार बजे किया गया। रेल कोच फैक्टरी खेल संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और आरसीएफ खेल संघ के अध्यक्ष दयाल डोगरा रहे।
विज्ञापन


ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित 17 टीमों की नौ दिन चलने वाली प्रतियोगिता का फाइनल चार अगस्त को होगा। वीरवार को दो मुकाबले हुए। 

पहला मुकाबला ओकग्रोव स्कूल झड़ीपानी देहरादून और एसईसीआर हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें देहरादून की टीम ने बिलासपुर को 1-0 से हराया। देहरादून के खिलाड़ी राणा ने खेल खत्म होने के चार मिनट पहले फील्ड करके टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


दूसरा मैच साउथ ईस्टर्न रेलवे इंटर कॉलेज सिनी सरायकेला झारखंड और रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल पालघाट केरल के बीच हुआ। इसमें झारखंड की टीम ने केरल को 6-0 से शिकस्त दी। शुक्रवार को दो मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed