फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   death, tarn taran death, pregnant woman death, two people beat woman, amritsar

मारपीट की शिकार गर्भवती महिला की मौत

Sat, 25 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 25 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
death, tarn taran death, pregnant woman death, two people beat woman, amritsar
गर्भवती बलजीत कौर के शव को सड़क पर रखकर पुलिस चौकी के आगे धरना देते विभिन्न जत्थेबंदीयों के नेता - फोटो : amarujala
गांव रोजोके निवासी कंबाइन के ड्राइवर अंग्रेज सिंह व उसकी गर्भवती पत्नी से कंबाइन मालिक भाइयों ने छह हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बुरी तरह मारपीट की। उसकी बाइक भी छीन ली गई। शनिवार को मारपीट की शिकार गर्भवती महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव अल्गो कलां निवासी गुरजंट सिंह व हरपाल सिंह दोनों पुत्र लक्खा सिंह की कंबाइन पर गांव राजोके का अंग्रेज सिंह पुत्र जस्सा सिंह नौकरी करता था। अंग्रेज सिंह ने कंबाइन मालिकों से छह हजार रुपये एडवांस लिए थे। अंग्रेज सिंह की पत्नी बलजीत कौर आठ माह की गर्भवती थी। उसके इलाज के लिए उसने कंबाइन से कुछ दिन की छुट्टियां कीं। 
विज्ञापन


14 जून को अंग्रेज सिंह जब अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था तो उक्त किसानों ने उसका रास्ता रोककर उसकी बाइक छीन ली। विरोध करने पर उन्होंने अंग्रेज सिंह व उसकी पत्नी को बुरी तरह पीटा। इससे बलजीत कौर की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में दाखिल करवाया गया जहां बलजीत कौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने शव को पुलिस चौकी अल्गोकोठी के समक्ष रखकर आरोपी किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

थाना वल्टोहा के प्रभारी सुरजीत सिंह बुट्टर ने मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की। आरोप साबित होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।  किसान संघर्ष कमेटी के नेता कारज सिंह, सुक्खा सिंह तलवंडी, सारज सिंह धरियाला, चरनजीत सिंह तलवंडी, सुखवंत सिंह वल्टोहा, दलेर सिंह रोजोके का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक सप्ताह से केस दर्ज नहीं कर रही है।


बलजीत कौर की मौत के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी अल्गोकोठी के प्रभारी एएसआई किरपाल सिंह राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं। इस दौरान सुक्खा सिंह तलवंडी, कारज सिंह घरियाला ने पुलिस चौकी का घेराव कर पीड़ित परिवार को योग्य मुआवजा दिलाने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed