{"_id":"60a28acf8ebc3ecc315655e2","slug":"dc-of-gurdaspur-took-strick-action-against-ct-scan-centres-gurdaspur-news-pkl4136251131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे स्कैन सैंटर, एचआर-सिटी स्कैन चैस्ट के रेट निर्धारित करने के बाद भी मनमाने पैसे वसूल रहे स्कैन सै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे स्कैन सैंटर, एचआर-सिटी स्कैन चैस्ट के रेट निर्धारित करने के बाद भी मनमाने पैसे वसूल रहे स्कैन सै
विज्ञापन
गुरदासपुर। जिले में इनदिनों कुछ स्कैन सेंटर कोविड एवं अन्य मरीजों से सीटी और एचआर स्कैन के नाम पर मनमाने पैसे वसूल रहे है। पंजाब सरकार की ओर से 8 मार्च 2019 को निर्धारित सीटी एवं एचआर-सीटी स्कैन रेट के अनुसार सेंटर की ओर से दोगुनी रकम वसूली जा रही है। इस संबंध में सोमवार को गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि जो स्कैन सेंटर महामारी के दौरान लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए सरकार के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिविल अस्पताल में नहीं है सीटी स्कैन की व्यवस्था
गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन उपलब्ध नहीं है। इस कारण से लोग निजी स्कैन सेंटरों में जाने को मजबूर है। कई स्कैन सेंटर लोगों को गुमराह करते हुए उनसे 4 हजार से साढ़े चार हजार रुपये वसूल रहे है। इस संबंध में एक मरीज ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि उन्होंने 18 अप्रैल को डाक्टर की सलाह पर सीटी स्कैन करवाया और उससे चार हजार रुपये लिए गए। उन्होंने मजबूरी में पैसे न होने के चलते अपने किसी परिचित से उधार लेकर सीटी स्कैन के पैसे चुकाए और उनका स्कोर हाई निकला। जबकि उनका टेस्ट नेगेटिव था। इस संबंध में जब गुरदासपुर के सिविल सर्जन डॉ हरभजन मांडी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से एचआर सीटी स्कैन का रेट दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है।