फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   snatching, pathankot snatching, attack on man in pathankot, mobile-cash loot, amritsar

पठानकोट में युवक को घायल कर मोबाइल, नगदी लूटी

Mon, 16 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 16 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
snatching, pathankot snatching, attack on man in pathankot, mobile-cash loot, amritsar
लूट - फोटो : dummy picture
शहर के ढांगू मोहल्ला में रविवार की रात चार युवकों ने एक नौजवान को मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ को कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में घायल अतुल कुमार पुत्र शम्भु नाथ ने बताया कि वह सलारियां चौक में अहाता चलाता है। वह रविवार की रात करीब 12 बजे वह अपने घर जा रहा था। ढांगू चौक के पास चार युवकों ने उसे घेर लिया। यह चारों नशे में चूर थे।
विज्ञापन


चारों ने मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। जब मैंने जान बचाने के लिए शोर मचाया तो लोगों के आने से यह चारों युवक भाग निकले। अतुल ने बताया कि चार में से दो युवकों को मैं जानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में मां बबली ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि बेटे अतुल को कुछ युवकों ने मारा है तो हम वहां पहुंचे। अतुल उस समय खून में लथपथ था और उसकी हालत बहुत खराब थी। इस पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर दो में शिकायत दर्ज करवाई गई है।


थाना डिवीजन दो के एसएचओ सुखजिंद्र ने बताया मामले की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है। आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed