{"_id":"67e590f3fc7ec17b900adae5","slug":"seven-smugglers-arrested-with-4-5-kg-heroin-in-amritsar-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से मिलता था ऑर्डर: अमृतसर में 4.5 किलो हेरोइन पकड़ी, सात तस्कर गिरफ्तार, आतंकी के लिए करते थे काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल से मिलता था ऑर्डर: अमृतसर में 4.5 किलो हेरोइन पकड़ी, सात तस्कर गिरफ्तार, आतंकी के लिए करते थे काम
Thu, 27 Mar 2025 11:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:25 PM IST
सार
पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी सिलसिले में वीरवार को अमृतसर पुलिस ने सात नशा तस्कर गिरफ्तार किए है। इनके कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन भी बरामद की है।
विज्ञापन
अमृतसर पुलिस ने तीन हथियार तस्कर भी गिरफ्तार किए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने सात नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। तस्करों के कब्जे से नशे की बड़ी खेप भी बरामद हुई है। जिला देहाती पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने साढ़े चार किलो हेरोइन, छह मोबाइल फोन और कार बरामद की है। खास बात यह है कि ये तस्कर आतंकी हैप्पी पासियां और तसक्र गुरदीप राणो के लिए काम कर रहे थे।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पदरी चौक अड्डा घरिंडा के पास लाहोरी मल की तरफ से एक कार सवार कुछ लोग हेरोइन की खेप डिलीवर करने जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान कार को रोका गया। कार में हरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, जश्नदीप सिंह निवासी घरिंडा व आकाशदीप सिंह निवासी छेहरटा सवार थे। आरोपियों से तीन किलो हेरोइन बरामद की गई। जांच दौरान पता चला कि तीनों आरोपी ड्रग तस्कर गुरदीप उर्फ राणो के संपर्क में थे और उसी के लिए काम करते थे। आरोपी राणो जेल से जो आदेश देता, उसके अनुसार ये तीनों काम करते थे।
वहीं, दूसरे मामले में थाना रमदास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव कुरालियां, राजन उर्फ टिड्डी, भगवान सिंह व गांव सुधार के रुपिंदर सिंह उर्फ रूपा को शक के आधार पर काबू किया। इनसे एक किलो 544 ग्राम हेरोइन व छह मोबाइल फोन बरामद हुए। ये चारों आतंकी हैप्पी पासियां के लिए काम करते थे। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पांच पिस्तौल और कारतूस समेत तीन तस्कर काबू
हथियारों व नशे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को जिला शहरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मानक सिंह, भूपिंदर सिंह और पवन कुमार है और तीनों ही अमृतसर के रहने वाले हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने पांच पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। यह हथियार आरोपी मध्यप्रदेश से लाकर यहां पर अलग-अलग गैंग के लोगों को सप्लाई करने का काम करते हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उक्त आरोपियों के बारे सूचना मिली थी कि ये आरोपी हथियार लाए हैं और इनकी डिलीवरी करने वाले हैं। इसी के तहत सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर ट्रैप लगाया गया और इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से मौके पर ही हथियार बरामद किए गए। जांच के दौरान पता चला कि इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में हथियार, नशा तस्करी, हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट सहित कई केस दर्ज हैं। फिलहाल जांच की जा रही है ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।