{"_id":"6325cc94a7146c37b4153b73","slug":"samosa-seller-threw-boiled-oil-on-6-people-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में 20 रुपये के लिए छोटी बच्ची समेत छह लोगों पर डाला खौलता तेल, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमृतसर में 20 रुपये के लिए छोटी बच्ची समेत छह लोगों पर डाला खौलता तेल, ये है पूरा मामला
Sat, 17 Sep 2022 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:03 PM IST
सार
अमृतसर के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में यह घटना हुई है। दुकानदार से पैसे नहीं लौटाने को लेकर पहले बहस हुई थी। दोनों पक्षों ने एक - दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में शनिवार की दोपहर बीस रूपये के विवाद को लेकर एक हलवाई ने छोटी बच्ची समेत छह लोगों पर खौलता तेल डाल दिया। इससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस दौरान दातर के हमले में जख्मी हुए दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। समोसे कम देने को लेकर हुए इस विवाद की सीसीटीवी फुटेज पुलिस लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
गुरु अर्जुन देव नगर निवासी गीता ने बताया कि उनके बेटे बंटी ने 40 रुपये देकर अपनी छोटी बच्ची को गली में स्थित दुकान से समोसे लाने भेजा। दुकानदार ने दो समोसे देकर बच्ची को लौटा दिया। जब बच्ची से बाकी पैसों बाबत पूछा तो उसने बताया कि दुकानदार ने कोई पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
उनका बेटा अपनी बच्ची को साथ लेकर दुकानदार बंटी से पूछने पहुंचा, तो दुकानदार ने उन दोनों पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। शौर सुन कर वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची, तो दुकानदार ने उन पर भी गर्म तेल डाल दिया।
विज्ञापन
गीता ने बताया कि इससे उनका बेटा हीरा और पौती गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वहीं दुकानदार बंटी की माता ने बताया कि बच्ची 20 रुपये लेकर ही आई थी। इसकी पुष्टि सीसीटीवी की फुटेज में भी हुई है, जो हमने पुलिस को दे दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी बहू छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर खड़ी थी और आरोपी हीरा दातर लेकर उस पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा, तो उनका बड़ा बेटा आगे हो गया और उसके गले में लगा। बंटी की माता ने कहा कि जब उनके छोटे बेटे बंटी ने बड़े भाई पर हमला होते देखा, तो उसने हाथ में पकड़ी करछी से उन पर तेल डाल दिया।
वहीं दूसरी तरफ सुल्तानविंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रीती ने बताया कि कुछ पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद हुए झगड़े में दोनों तरफ के लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों का डाक्ट काट कर मेडिकल करवाने भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसमें मेडिकल रिपोर्ट उनके पास नहीं आई। इंस्पेक्टर प्रीती ने बताया घटनास्थल व इसके आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी की फुटेज लेकर खंगाला जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।