{"_id":"56e6e36f4f1c1b524a8b4884","slug":"rape-bsf-jawan-raped-woman-woman-rape-in-ajnala-rape-in-amritsar-ajnala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के अजनाला में बीएसएफ सिपाही ने महिला से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर के अजनाला में बीएसएफ सिपाही ने महिला से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनाला स्थित बीएसएफ की 70 बटालियन के एक सिपाही ने महिला के साथ चाकू दिखाकर दुराचार किया। आरोपी की पहचान सुरिंद्र कुमार के तौर पर हुई है।
अजनाला थाना की एसआई सरबजीत कौर ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार दोपहर को वह अपने क्वार्टर में अकेली थी। सुरिंद्र कुमार ने उसका दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो उसे चाकू की नोक पर कमरे में अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
धमकी दी अगर उसने शोर मचाया तो उसका कत्ल कर देगा। घर पर जब उसका पति आया तो उसने आप बीती सुनाई। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया।
केस की जांच अधिकारी सरबजीत कौर ने बताया कि महिला मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।