{"_id":"612e247f8ebc3e7a224b65f7","slug":"punjab-police-arrested-a-terrorist-with-two-hand-grenades","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशतगर्दों के निशाने पर पंजाब: पुलिस ने दो हथगोलों के साथ आतंकी को पकड़ा, प्रशिक्षण का वीडियो भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहशतगर्दों के निशाने पर पंजाब: पुलिस ने दो हथगोलों के साथ आतंकी को पकड़ा, प्रशिक्षण का वीडियो भी बरामद
Tue, 31 Aug 2021 06:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:34 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने अपनी तत्परता से राज्य में एक और आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने तरनतारन के सरूप सिंह को दो हथगोलों के साथ धर दबोचा है। ये हथगोले चीन निर्मित हैं। बता दें कि विदेश में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिश रहे हैं। हाल ही में अमृतसर में पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी।
विज्ञापन
बरामद हथगोले और आरोपी की फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तरनतारन जिले के जौहल धालीवाला गांव निवासी सरूप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि आरोपी के पास से चीन निर्मित दो हथगोले (पी-86 मार्क हैंड ग्रेनेड) मिले हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से उसने राज्य में संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। तरनतारन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सरूप सिंह को तरनतारन पुलिस ने सोमवार को अमृतसर-हरीके रोड पर एक चौकी में शक के आधार पर पकड़ा था। बता दें कि देश विरोधी ताकतें पंजाब में आतंकी घटना की फिराक में हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस ने हथगोलों और आरडीएक्स से भरे टिफिन बम के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया था।
विज्ञापन
इससे पहले भी आठ अगस्त, 2021 को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लोपोके के गांव दल्लेके से टिफिन बम और पांच हथगोले बरामद किए थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (अमृतसर) ने भी 16 अगस्त 2021 को अमृतपाल सिंह और शम्मी के पास से अन्य हथियारों समेत उपरोक्त मार्का और मॉडल (पी-86) के दो हथगोले बरामद किए थे। इसी तरह कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त 2021 को फगवाड़ा से गुरमुख सिंह बराड़ और उसके साथी से इसी तरह के दो हथगोले, एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान सरूप सिंह ने खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे आतंकवादी संगठनों के संपर्क में आया था और उन्होंने उसे कट्टरपंथी बनाया और पंजाब में आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया। विदेश में बैठे संचालकों ने ही दो हथगोलों का प्रबंध किया था।
सरूप पहले ही अमृतसर और लुधियाना में कुछ संवेदनशील टारगेट की रेकी कर चुका था। उसके मोबाइल से विदेश में बैठे आकाओं का वीडियो मिला है। वीडियो में वह हथगोले के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
डीजीपी ने बताया कि व्यापक आतंकवादी नेटवर्क और उनकी योजनाओं का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। प्राथमिक जांच से यह भी पता लगता है कि यह सभी खेप सरहद पार से अलग-अलग आतंकवादी संगठनों ने पंजाब में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए भेजी हैं।