फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, bathinda, fire

आढ़ती से दुखी किसान ने लगाई खुद को आग

Fri, 22 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 22 May 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
कस्बा भगता भाईका में शुक्रवार देर शाम फरीदकोट जिले के एक किसान ने
विज्ञापन
आढ़तिये की दुकान के सामने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आग को बुझाकर घायल किसान को भगता भाईका के  सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे बठिंडा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

किसान के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि गांव बांदर जिला फरीदकोट निवासी संता सिंह ने कर्ज के चलते दो वर्ष पहले अपनी जमीन भगता भाईका के आढ़तिए अशोक कुमार को गिरवी रखी थी और बाद में किसान को भरोसे में लेकर आढतिए ने जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

उसने अपना कर्जा काट कर बाकी बचे एक करोड़ रुपये कुछ समय बाद देने का कहा था, लेकिन दिए नहीं। उसने बताया कि संता सिंह शुक्रवार को पैसे लेने के लिए आढ़तिये के पास आया थे, लेकिन आढ़तिये ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद हताश संता सिंह ने आढ़ती की दुकान के बाहर अपने शरीर पर केरोसिन का तेल छिडक कर आग लगा ली ।

उधर इस मामले की जांच कर रहे भगता भाई पुलिस थाने के प्रभारी प्रितपाल सिंह ने कहा कि वह अभी मामले की जांच कर रहे है ।

घटना के बाद भगता में अपने साथियों सहित पहुंचे किसान नेता शिंगारा सिंह ने कहा कि अगर पीड़ित किसान का कर्जा माफ न हुआ और आढ़तिये के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो वह अनिश्चित समय के लिए धरना लगा देंगे। किसान नेता ने कहा कि पीड़ित किसान से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है लेकिन पुलिस उन्हे दे नहीं रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed