{"_id":"586a59d34f1c1b4d561585d8","slug":"one-arrest-batala-one-arrest-arrest-in-new-currency-case-case-on-five-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई करेंसी देने की एवज में मोटी रकम लेने वाला एक गिरफ्तार, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई करेंसी देने की एवज में मोटी रकम लेने वाला एक गिरफ्तार, पांच पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 02 Jan 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक गिरोह बनाया है, जो 500 और 1000 के पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने के एवज में मोटी राशि कमीशन के रूप में लेते हैं। ऐसा करक कई लोगों से धोखाधड़ी भी करते हैं। पुलिस ने सूचना के मुताबिक सिंबल चौक बटाला में नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान एक इनोवा गाड़ी को रोका गया और उसमें सवार सुरिंदर सिंह वासी गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई गुरमीत सिंह ने आगे बताया कि पकड़े गए आरोपी से फिलहाल प्रतिबंधित भारतीय करेंसी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन पूरी बारीकी से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुरिंदर के अलावा हरमेश कुमार वासी हाजीपुर और अन्य तीन अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।