{"_id":"58af11f54f1c1b635fb233b3","slug":"murder-amritsar-murder-petrol-pump-worker-murder-murder-for-100-rupees-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सौ रुपये के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में सौ रुपये के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजीठा रोड स्थित नागकलां पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो लोगों ने सौ रुपये लिए एक युवक की हत्या कर दी।
वीरवार दोपहर दो बाइक सवार युवकों ने सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी अनिल कुमार (45) ने जब पैसे मांगे तो वह हथियार दिखाकर पहले अनिल कुमार के हाथ में पकड़े पैसे छीनने लगे। जब अनिल ने विरोध किया तो उन्होंने उसपर गोली चला दी।
गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनिल मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है और अमृतसर में कई सालों से न्यू प्रीत नगर बटाला रोड में रह रहा था। मजीठा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े हुए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। चौकाने वाली बात है कि पेट्रोल पंप पर न सिक्योरिटी थी और न ही सीसीटीवी।
विज्ञापन
ऐसे में अनिल कुमार की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। संस्था के प्रवक्ता राम भवन गोस्वामी का कहना है कि इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ भी मामला बनता है क्योंकि सीसीटीवी व सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। 48 घंटे में आरोपी न पकड़े गए तो संस्था मजीठा के एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी।