फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man Shot Dead in Amritsar

Murder in Amritsar: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, पांच गोलियां लगने से घायल की अस्पताल में मौत

Thu, 05 Dec 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

गुरप्रीत सिंह की मां चरणजीत कौर ने कहा कि उनके बेटे को इलाके के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Man Shot Dead in Amritsar
माैके पर कार्रवाई करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के मकबूलपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक युवक गुरप्रीत की पुरानी रंजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कार में आए थे। वारदात देर रात की है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन





गुरप्रीत सिंह की मां चरणजीत कौर ने कहा कि उनके बेटे को इलाके के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हम पुलिस प्रशासन से ऐसे आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गुरप्रीत के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन



वहीं मकबूल पुरा थाने के एसएचयू गुरप्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी गई है। गुरप्रीत नाम के युवक को गोली लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार के लोगों के ब्यान के आधार पर सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed