{"_id":"321c9ff7add13aa58bfd07e45d6f1b7c","slug":"loot-nri-mother-daughter-beat-amritsar-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई मां-बेटे से लूटपाट और मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई मां-बेटे से लूटपाट और मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन के अंतर्गत आने वाले गांव पेलताईवारी में वीरवार को एक एनआरआई मां-बेटे के साथ लूटपाट करने के बाद हमलावरों ने उन्हें जख्मी कर दिया।
दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर गोईंदवाल साहिब के डीएसपी सूबा सिंह और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां से हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एनआरआई बुजुर्ग जोगिंदर कौर ने बताया कि आठ जनवरी को वह हांगकांग से अपने गांव वापस लौटी थीं। वीरवार सुबह उनके गांव में रहने वाले सविंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, राज कौर ने उनके घर धावा बोल दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उन्हें वृक्ष से बांधकर उनके पर्स से बारह हजार की हांगकांग की करेंसी, पचास हजार की इंडियन करेंसी, चार तोले सोना लूटने के बाद उनके समेत बेटे हरजिंद्र सिंह को बुरी तरह जख्मी कर घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन
घायल हालत में उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। इसके बाद उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी गोईंदवाल साहिब सूबा सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामला एनआरआई का होने के कारण चंडीगढ़ से अमृतसर एनआरआई थाना को केस में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।