फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Loot in Punjab National Bank of Amritsar

Amritsar Loot: सफेद रंग की स्कूटी पर आए लुटेरे, दो मिनट में पंजाब नेशनल बैंक से लूट ले गए पौने 18 लाख रुपये

Mon, 19 Dec 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 05:15 PM IST
सार

कत्थूनंगल थाना से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों लुटेरे एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर बैंक के बाहर तक पहुंचे। दोनों ने मुंह पर नकाब पहन रखा था और सिर पर परना बांध रखा था।

विज्ञापन
Loot in Punjab National Bank of Amritsar
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर देहाती पुलिस जिला मजीठा के थाना कत्थूनंगल में सोमवार सुबह दो नकाबपोश लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक से 17.75 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर सुबह 11 बजे के करीब पहुंचे लुटेरे सीधे बैंक की महिला कैशियर पास पहुंचे और उसके पास मौजूद पैसों को एक लिफाफे में भर लिया। दो मिनट 11 सेकेंड के अंदर लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्तौल के दम पर बैंक में पहुंचे ग्राहकों को एक तरफ कर दिया। जानकारी मिलने के बीस मिनट के भीतर डीएसपी मनमोहन सिंह औलख घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का मुआयना करने के बाद वारदात की घटना वाली सीसीटीवी की फुटेज को देखा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद लुटेरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कत्थूनंगल थाना से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों लुटेरे एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर बैंक के बाहर तक पहुंचे। दोनों ने मुंह पर नकाब पहन रखा था और सिर पर परना बांध रखा था। पहले सफेद रंग का परना पहने और इसके साथ ही पीले रंग का परना पहने युवक बैंक में प्रवेश करता है। इसके बाद एक लुटेरा पिस्तौल निकाल कर बैंक में पहुंचने वाले ग्राहकों और बैंक कर्मियों को एक तरफ करता है और अंदर से बैंक के दरवाजे पर चिटकनी लगा देता है। करीब 2 मिनट और 11 सेकेंड के दौरान ही दूसरा लुटेरा महिला कैशियर के पास मौजूद नगदी को एक लिफाफे में भर लेता है और देखते ही देखते लुटेरे वहां से स्कूटी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के सीनियर शाखा मैनेजर रोहन बब्बर ने बताया कि सोमवार सुबह 10.55 बजे दो नकाबपोश लुटेरों ने बैंक में पहुंच गोली मारने की धमकी देते हुए पिस्तौल की नोक पे हेड कैशियर से नगदी लूट ली। लुटेरे बैंक से कितनी नगदी ले गए, इसके लिए पैसों और आज सुबह ट्रांस्जेक्शन किए गए वाउचरों की गिनती की जा रही है। वहीं डीएसपी औलख ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के 20 मिनट के भीतर ही वे पुलिस टीम के साथ बैंक पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना किया और बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। क्योंकि दोनों लुटेरों ने मुंह बांध रखे थे, तो बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा आस-पास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed