फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   kanoongo arrest, kapurthala bribe case, kanoongo take bribe, kapurthala, amritsar

कपूरथला में दफ्तर कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 14 Jun 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
kanoongo arrest, kapurthala bribe case,  kanoongo take bribe, kapurthala, amritsar
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विजिलेंस विभाग की टीम ने तहसील कपूरथला के दफ्तर कानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग जालंधर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को विजिलेंस विभाग जालंधर के डीएसपी रेंज रछपाल सिंह, डीएसपी होशियारपुर जगदीश सिंह पुलिस फोर्स के साथ तहसील ऑफिस परिसर पहुंचे। विजिलेंस ने पहले से लगाए ट्रैप के तहत रिश्वत लेते हुए दफ्तर कानूनगो मलकीत सिंह को धर दबोचा।
विज्ञापन


डीएसपी जालंधर रेंज रछपाल सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी झुगिग्यां गुलाम ने शिकायत दी कि उसके गांव की शामलात की जमीन पहले ठेके पर थी, लेकिन बाद में सरपंच ने जमीन की रजिस्ट्री अपने रिश्तेदारों के नाम करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने शामलात की जमीन के दस्तावेजों की नकल लेने के लिए डीसी को आवेदन किया। डीसी ने फाइल तहसील कार्यालय को मार्क कर दी। फाइल दफ्तर कानूनगो मलकीत सिंह के पास पहुंची, लेकिन उसने सुखपाल सिंह को कई चक्कर काटने के बाद भी दस्तावेज नहीं दिए और 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी रिकार्डिंग कर ली। इसमें पांच हजार देने की तिथि मंगलवार तय हुई थी। इसकी जानकारी सुखपाल सिंह ने विजिलेंस विभाग को दी।

विजिलेंस के इंस्पेक्टर दविंदर प्रसाद के नेतृत्व में ट्रैप लगाया गया। सरकारी गवाह मार्केट कमेटी के सचिव अमनदीप सिंह संधू और कृषि अधिकारी गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने आरोपी दफ्तर कानूनगो मलकीत सिंह को 500-500 के दस रंग लगे नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस जालंधर में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान इंस्पेक्टर रविंदर ढिल्लों, इंस्पेक्टर मदन लाल, सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और एएसआई सुखदेव सिंह टीम मौजूद थी। एसएसपी विजिलेंस जालंधर अल्का मीणा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही थीं। तहसील आफिस के कई अधिकारी और कर्मी भी शक के दायरे में हैं। उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed