फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   jewellery shop loot, amritsar loot, jewellery showroom loot, loot, amritsar

अमृतसर के ज्वेलरी शोरूम में लूट, मालिक-बेटा घायल

Sat, 05 Mar 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 05 Mar 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
jewellery shop loot, amritsar loot, jewellery showroom loot, loot, amritsar
अमृतसर के गुरु नानकपुरा में स्थित एक ज्वेलरी के शोरूम में लूटपाट - फोटो : amarujala
अमृतसर के गुरु नानकपुरा में स्थित एक ज्वेलरी के शोरूम में लूटपाट कर मालिक और उनके बेटे को हथियारों से घायल कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे की है। सूचना मिलते ही थाना छेहरटा के अधीन कोट खालसा चौकी प्रभारी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ज्वेलर हरदेव सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल हरदेव सिंह और उनके बेटे मोनू ने पुलिस को बताया कि वह रात साढ़े आठ बजे गुरुनानकपुरा में अपने ज्वेलरी शोरूम को बंद कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान लाली मोटा, गुरमीत भोला, राजन, जतिंद्र सिंह फौजी, रशपाल सिंह, काला समेत 10 लोगों ने उनके शोरूम में लूटपाट करने के बाद उनपर तेजधार हथियारों से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। शोरूम से 28 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी, बीस हजार लूट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोरूम में तोड़फोड़ भी की। चौकी प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि शोरूम के मालिक के साथ हमलावरों की पुरानी रंजिश थी। इस वजह से झगड़ा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed