{"_id":"56e6ebe84f1c1b6b4a8b480a","slug":"harrassment-harrassment-in-kapurthala-harrasment-accuse-on-student-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के चार विद्यार्थियों पर बच्चे से कुकर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला के चार विद्यार्थियों पर बच्चे से कुकर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
कुकर्म
- फोटो : dummy picture
मोहाली निवासी एक महिला और उसके पिता ने समीपवर्ती गांव के एक शैक्षणिक संस्थान के चार विद्यार्थियों पर उसके बेटे के साथ जबरन दो साल तक कुकर्म करने के आरोप लगाए हैं।
सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एससी कमीशन पंजाब के सदस्य तरसेम सिंह सियालका, एसडीएम सतवंत सिंह और एसपी मुख्यालय बलबीर सिंह भट्टी भी मौजूद थे।
पीड़ितों ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा पिछले तीन साल से इस संस्थान में पढ़ रहा है। दो साल से उसके साथ बीए के चार विद्यार्थी कुकर्म कर रहे हैं। उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसे पीटा। उन्हें कुछ दिन पहले ही इस बात के बारे में पता लगा है।
विज्ञापन
उसके बेटे ने जब संस्थान के मुखी से इस बाबत बताया तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया। एसपी मुख्यालय बलबीर सिंह भट्टी ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं संस्थान के मुखी ने कहा कि वह इस मामले में हर तरह की जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पुलिस के पास केस है। जिन बच्चों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें वह पुलिस के सामने पेश करेंगे।