फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gold worth 96 lakhs recovered from two passengers at Amritsar airport Indigo flight come from Kolkata

96 लाख का सोना बरामद: अमृतसर एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से मिला गोल्ड, कोलकाता की फ्लाइट से आए थे दोनों पैसेंजर

Thu, 17 Jul 2025 07:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 07:39 PM IST
सार

कोलकाता से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट में सवार दो यात्रियों से 96 लाख का सोना पकड़ा गया है। जांच के दौरान दोनों से 968.47 ग्राम गोल्ड बरामद किया गया। आरोपियों ने यह सोना बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा था।

विज्ञापन
Gold worth 96 lakhs recovered from two passengers at Amritsar airport Indigo flight come from Kolkata
amritsar airport - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 96 लाख रुपये का सोना मिला है। यह सोना दो यात्रियों से पकड़ा गया है। कोलकाता से अमृतसर आई फ्लाइट से उतरे दो यात्रियों से कस्टम विभाग ने 96 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना जब्त किया है। आरोपियों ने गोल्ड बेहद चालाकी से छुपा कर लाया था, लेकिन इस बारे कस्टम विभाग को सूचना मिली और उसके बाद कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया गया। फिलहाल जांच का हवाला देते हुए यात्रियों की पहचान नहीं बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 201 से कोलकाता से उड़ान भरकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पहुंची थी। फ्लाइट लैंड करने के बाद विमान से सभी यात्री एक-एक कर बाहर आने शुरू हो गए। इसी दौरान फ्लाइट से उतरे दो यात्रियों पर कस्टम विभाग को संदेह हुआ। शक होने पर कस्टम अधिकारियों ने दोनों को रोक लिया और उनकी गहनता के साथ जांच की। जांच के दौरान दोनों से 968.47 ग्राम गोल्ड बरामद किया गया। आरोपियों ने यह सोना अत्यंत चालाकी से छिपाकर रखा था। पकड़े गए गोल्ड की बाजार में कीमत 96 लाख 75 हजार बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तत्काल मामला दर्ज कर सोना जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों से पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि यह गोल्ड कहां से लाए और कहां इसका इस्तेमाल किया जाना था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से लौटा बलविंदर: डंकी रूट से अमेरिका..अमेजन के जंगलों में भटका, डोकरों ने बंधक बनाया, सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed