{"_id":"694d17dd28dead10ba0ba820","slug":"girl-murdered-in-amritsar-police-investigation-starts-2025-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: कोट खालसा में नाबालिग लड़की की हत्या, साैतेले पिता पर आरोप; माैके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: कोट खालसा में नाबालिग लड़की की हत्या, साैतेले पिता पर आरोप; माैके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Thu, 25 Dec 2025 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Dec 2025 04:24 PM IST
सार
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लकड़ी की लाठी से वार कर हत्या की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को मौके से बरामद कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
माैके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15–16 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसके सौतेले पिता ने घर के अंदर हत्या कर दी। वीरवार को लड़की का शव घर के एक कमरे में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम सोनू है। जांच में सामने आया है कि आरोपी की नीयत लंबे समय से नाबालिग के प्रति ठीक नहीं थी जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार घटना के समय लड़की की मां अनीता काम पर गई हुई थी। वह सुबह अपने अन्य बच्चों के साथ फैक्टरी गई थी। करीब एक घंटे बाद जब वह घर लौटी, तो कमरे के अंदर बेटी का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी से पूछताछ जारी
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने लकड़ी की लाठी से वार कर हत्या की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को मौके से बरामद कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनीता की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रीति उसकी बेटी थी जबकि सोनू और अनीता के तीन अन्य बच्चे हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन