फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ganja worth Rs 7.5 crore recovered from passenger arriving at Amritsar airport from Bangkok

बैंकॉक से लाया 7.5 करोड़ का नशा: बिस्कुट, चिप्स और कैंडी के पैकेट... चेकिंग करने पर उड़े होश, अमृतसर में पकड़ा

Mon, 07 Apr 2025 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री से करोड़ों रुपये का नशा मिला है। यात्री के बैग में बिस्कुट, चिप्स और कैंडी के पैकेट के अंदर से नशे की यह खेप निकली है। आरोपी को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Ganja worth Rs 7.5 crore recovered from passenger arriving at Amritsar airport from Bangkok
बिस्कुट, चिप्स और कैंडी के पैकेट से मिला नशा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बैंकॉक घूमने गया एक व्यक्ति वहां से करोड़ों रुपये की नशे की खेप लेकर लौटा। जैसे ही व्यक्ति अमृतसर एयरपोर्ट पर विमान से उतरा तो कस्टम विभाग ने उसे दबोच लिया। जब उसके बैग की चेकिंग की गई तो उसमें से बिस्कुट, चिप्स और कैंडी के ढेर सारे पैकेट मिले, लेकिन इन पैकेटों में बिस्कुट, चिप्स और कैंडी नहीं बल्कि नशा पैक किया हुआ था। कस्टम विभाग के कर्मियों ने जब ये पैकेट खोले तो वे भी हैरान रहे गए। इन पैकेट में से गांजा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से बैंकॉक से श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे एक यात्री से कस्टम चेकिंग के दौरान साढ़े सात करोड़ रुपये गांजा बरामद हुआ है। आरोपी यात्री का नाम चन्नन सिंह और उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। आरोपी कुछ दिन पहले ही बैंकॉक गया और सोमवार को फ्लाइट लेकर वापिस लौटा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: दहेज में नहीं मिली कार... ससुरालियों ने बहू को दिया जहर, एक साल पहले हुई थी शादी, पति, सास और ससुर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के आधार पर आरोपी को रोका
जानकारी मुताबिक आरोपी चन्नन सिंह सोमवार को फ्लाइट संख्या आईएक्स 167 से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। एक-एक यात्री कर सभी बाहर आ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने एक बैग कैरी किया हुआ था। कस्टम विभाग को आरोपी पर संदेह हुआ तो तुरंत उसके बैग की अच्छे से चेकिंग की गई। बैग के अंदर कपड़ों के भीतर बिल्कुट, चिप्स, कैंडी आदि की पैकिंग वाले डिब्बों में गांजे के पैकेट छुपाए थे। जिनका कुल वजन 7.7 किलो है। इसकी बाजार में कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 

आरोपी से की जा रही पूछताछ
इसके बाद कस्टम विभाग ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि आरोपी का पुराना रिकार्ड भी पता चल सके और साथ ही उसके लिंक किन लोगों के साथ हैं, उसके बारे भी जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें: बरनाला से बच्चा चोरी: लुधियाना में दो लाख में डील... मध्यप्रदेश में दी जानी थी बलि; महिला और डॉक्टर ने रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed