{"_id":"2460f40e145c2b3e6c926207189b0835","slug":"fraud-job-police-ten-lakhs-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
गोकल का बाग के रहने वाले एक युवक को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी करने के आरोप में थाना बी डिवीजन पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
गुरु का बाग के रहने वाले सविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे हरपाल सिंह को पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए गांव अब्दल के रहने वाले राम सिंह, कश्मीर कौर, अमरिंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह ने उनसे अलग-अलग तारीखों में कुल दस लाख रुपये लिए थे। पुलिस में नौकरी न मिलने पर जब उनसे पैसे मांगें गए तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।