फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing on BJP leader in Amritsar see video

किस्मत अच्छी थी: अमृतसर में भाजपा नेता पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, चार गोलियां चली पर बच गई जान, Video

Wed, 12 Mar 2025 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

अमृतसर में भाजपा नेता पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने चार राउंड फायर किए, लेकिन किस्मत अच्छी थी एक भी गोली विशाल सूर को नहीं लगी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। 

विज्ञापन
firing on BJP leader in Amritsar see video
खुद को बचाने के लिए भागते विशाल सूर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में पिस्टल लिए भाजपा नेता व ज्वेलर पर फायरिंग कर दी। घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है। यहां बाइक सवारों तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत भाजपा नेता व सुनार विशाल सूर पर गोलियां चला दी। हमलावरों की ओर से मौके पर चार फायर किए गए। हालांकि विशाल सूर ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई और कोई भी गोली उन्हें नहीं लगी। 

विज्ञापन


इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की पूरी वीडिया विशाल सूर की दुकान के बाहर लगे कैमरों में कैद हो गई। वहीं सूचना मिलने पर थाना मजीठा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




विशाल सूर ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय वर्कर हैं और उसकी सुनार की दुकान है। सुबह करीब जब वह 10.30 बजे अपनी दुकान पर आए थे। अभी वह दुकान खोल ही रहे थे कि तभी एक बाइक पर तीन युवक आए और सीधा फायर कर दिया। वह मौके से भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा करते हुए तीन और फायर किए। किसी तरह से उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल सूर ने बताया कि जिन आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाई। वह तीनों एक दिन पहले भी उनकी दुकान पर आए थे और गहनों का रेट पूछ रहे थे। आज उन्हीं आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाई। 


थाना मजीठा रोड के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और वीडियो को जब्त से आरोपियों की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed