फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Elderly woman murdered in Amritsar crime news

अमृतसर में बुजुर्ग महिला की हत्या: बेड पर खून से लथपथ मिली लाश, किराये पर रहने वाले दो युवक फरार

Thu, 29 Jan 2026 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Jan 2026 04:36 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में बुजुर्ग महिला का मर्डर कर आरोपी फरार हो गए। बुजुर्ग की हत्या की वारदात को घर पर किराये पर रहने वाले दो युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Elderly woman murdered in Amritsar crime news
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

अमृतसर के मजीठा रोड इंदिरा कॉलोनी में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वीना रानी के रूप में हुई है, जो मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में अकेली रहती थीं। गुरुवार सुबह उनका शव घर के बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वीना रानी के घर में पिछले डेढ़ से दो साल से दो युवक किरायेदार के रूप में रह रहे थे। मृतका की बेटी सिम्मी ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक पंजाबी भाषा बोलते थे और उनका व्यवहार सामान्य था, जिस कारण उन पर पहले कभी संदेह नहीं हुआ। हाल ही में दोनों में से एक किरायेदार का विदेश जाने के लिए वीजा लगा था।

विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि घटना वाली शाम किरायेदारों ने वीजा लगने की पार्टी के बहाने सिम्मी के कज़िन (बुआ के बेटे) को घर बुलाया। उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद देर रात करीब एक बजे वीना रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पड़ोस की महिला ने बताया कि दरवाजा बंद होने और बाहर न निकलने पर शक हुआ। आवाज लगाने पर दरवाजा खुला मिला, जहां घर का सामान बिखरा पड़ा था और बेड पर शव मिला। पुलिस को मौके से संघर्ष के संकेत मिले हैं। घर में सोने-चांदी के गहने भी मौजूद नहीं थे, जिससे लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

एसीपी सिटी-2 वनीता ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed